ePaper

बिहार में कोल्ड स्टोरेज और कारोबार के लिए बिजली की होगी अलग रेट, मेट्रो के लिए भी तय होंगी नई दरें

Updated at : 05 Nov 2024 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोल्ड स्टोरेज और कारोबार के लिए बिजली की होगी अलग रेट, मेट्रो के लिए भी तय होंगी नई दरें

Bihar News: कोल्ड स्टोरेज के लिए कंपनी ने एक नई श्रेणी बनाने का निर्णय लिया है. फिलहाल कोल्ड स्टोरेज से व्यावसायिक बिजली दर की वसूली होती है. नई श्रेणी आने से उन्हें सस्ती बिजली मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. किसानों को सस्ती दर पर सिंचाई की सुविधा दे रही बिजली कंपनी ने अब खेती से जुड़े अन्य कार्यों के लिए अलग बिजली दर तय करने का निर्णय लिया है. खासकर कोल्ड स्टोरेज के लिए कंपनी ने एक नई श्रेणी बनाने का निर्णय लिया है. फिलहाल कोल्ड स्टोरेज से व्यावसायिक बिजली दर की वसूली होती है. नई श्रेणी आने से उन्हें सस्ती बिजली मिलेगी. साथ ही मेट्रो के लिए भी अलग श्रेणी तय की जाएगी. इस महीने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को सौंपे जानेवाली याचिका में इन दोनों नई श्रेणियों का होना तय माना जा रहा है.

कोल्ड स्टोरेज के लिए नई श्रेणी बनाने पर विचार

अधिकारियों के अनुसार, बिजली कंपनी हर साल 15 नवम्बर तक बिजली दर से संबंधित याचिका दायर करती है. इस बार भी कंपनी ने 15 नवम्बर तक याचिका दायर करने की तैयारी है. इस पर जन सुनवाई के बाद आयोग नई बिजली दर तय करता है और यह एक अप्रैल से लागू होती है. कंपनी ने याचिका को लेकर बीते दिनों बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी. चूंकि कोल्ड स्टोरेज संचालकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही है कि उनको व्यावसायिक कनेक्शन के बदले एक अलग श्रेणी बनाकर बिजली बिल लिया जाये. इस बार कंपनी ने उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए खेती से जुड़े कार्यों विशेषकर कोल्ड स्टोरेज के लिए नई श्रेणी बनाने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि बिहार में अभी 200 कोल्ड स्टोरेज हैं.

मेट्रो के लिए अलग दाम पर बेची जायेगी बिजली

पटना मेंमेट्रो का काम जोरों पर पटना में मेट्रो का निर्माण कार्य जोरों पर है. आनेवाले एक-दो वर्षों में पटना में मेट्रो का परिचालन शुरू होने के आसार हैं. पटना के अलावा राज्य के कुछ और शहरों में मेट्रो के परिचालन की योजना बन रही है. इसे देखते हुए बिजली कंपनी ने मेट्रो के लिए भी अलग से बिजली दर तय करने का निर्णय लिया है. इस बार की याचिका में मेट्रो के लिए एक अलग श्रेणी बनाई जाएगी, ताकि अगर पटना में मार्च 26 के पहले मेट्रो का परिचालन शुरू हो तो बिजली बिल भुगतान में कोई समस्या नहीं हो. आयोग ने कंपनी को मानक के अनुसार याचिका सौंपने को कहा है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

बिजली कंपनी के साथ हुई बैठक

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनी को मानक के अनुसार बिजली दर की याचिका दायर करने को कहा है. आयोग के सदस्य अरुण कुमार सिन्हा ने इस बाबत कंपनी अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की. आयोग की ओर से कंपनी के अधिकारियों को कहा गया कि याचिका में आधी-अधूरी जानकारी रहती है. इस कारण आयोग को बार-बार पत्राचार करना पड़ता है. इसलिए कंपनी जब याचिका दायर करे तो वह पूरी जानकारी विशेष तौर पर सही आंकड़े दिया करे, ताकि आयोग को पत्राचार करने की नौबत नहीं हो. इससे समय की बचत होगी और आयोग कम समय में याचिका पर अपना फैसला सुना सकेगा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन