Bihar News: पटना में अब मछली की होगी होम डिलीवरी, जिंदा मछली खाने के शौकीन ऐसे करें ऑर्डर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Oct 2024 7:57 AM
Bihar News: पटना के मछली खाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब जिंदा और ताजी मछली खरीदने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, विद्यापति मार्ग स्थित जिला मत्स्य कार्यालय भवन में 2020 से बंद पड़े जिंदा मछली विक्रय केंद्र को फिर से शुरू किया गया है.
Bihar News: पटना के मछली खाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब जिंदा और ताजी मछली खरीदने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, विद्यापति मार्ग स्थित जिला मत्स्य कार्यालय भवन में 2020 से बंद पड़े जिंदा मछली विक्रय केंद्र को फिर से शुरू किया गया है. बुधवार को इसका शुभारंभ किया गया. सुबह सात बजे से रात नौ तक प्रतिदिन यहां से ताजी मछली खरीद सकते हैं.
साथ ही शहर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत चलंत मत्स्य विक्रय वाहन भी घूम-घूम कर मछली बेचेंगे. फिलहाल, शहर में एक वाहन उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ायी जा सकती है.
कार्यालय में बने तालाब में एक भी मछली नहीं
हालांकि, कार्यालय में बने तालाब की स्थिति बदहाल है. वर्तमान में तालाब में एक भी मछली नहीं है, जबकि साल 2019 तक तालाब में मछली पालन होता था. अब इसकी सफाई करा तालाब को ठीक किया जायेगा. इस बदहाल तालाब और बिक्री केंद्र से जुड़ी खबर को प्रभात खबर ने 28 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग ने इसका संज्ञान लिया.
Also Read: टाइट व्यवस्था के साथ बिहार में बालू खनन शुरू, आसमान से होगी निगरानी, तुरंत दबोचे जाएंगे तस्कर
छठ के बाद जासर के साथ रोहू-कतला भी मिलेंगी
धर्मेंद्र सिंह व अनिमेष अंकित को बिक्री केंद्र चलाने का टेंडर दिया गया है. इसके तहत अगले पांच साल तक पटनावासियों को ताजी मछली बेची जायेगी. धर्मेंद्र ने बताया कि वे मछलियां बिहार के मत्स्य पालकों से खरीद कर केज कल्चर के तहत विभाग के तालाब की सफाई कर भंडारण करेंगे. तालाब से मछलियों को निकाल कर चलंत वाहन व बिक्री केंद्र के जरिये बेचा जायेगा. फिलहाल जासर मछली 200 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है. छठ के बाद रोहू, कतला, तिलापिया, मांगुर आदि मछलियां मिलेंगी.
ऑनलाइन ऑर्डर की भी व्यवस्था
इस विक्रय केंद्र से 2020 से पहले प्रतिदिन करीब एक से दो क्विंटल मछली की बिक्री होती थी. लेकिन, कोरोना के बाद यह बंद हो गया और तालाब की चारों ओर झाड़ियां उग आयी हैं. पानी दूषित होने के साथ उसमें जलीय पौधे भी उग गये हैं, लेकिन अब इसे ठीक किया जायेगा. वहीं, www.jalkafal.com से आप ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं. हालांकि, मछली की कीमत के अलावा दूरी को देखते हुए 32 से 80 रुपये तक डिलीवरी चार्ज लिया जायेगा.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










