Bihar News: बांका में एक के बाद एक 9 सिलेंडर ब्लास्ट, धमाकों की आवाज से दहल उठा पूरा इलाका, चाय बनाते वक्त हादसा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Nov 2025 11:53 AM
बांका में सिलेंडर ब्लास्ट
Bihar News: बांका जिले से बड़ी खबर है जहां एक के बाद एक 9 सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. पूरा इलाका धमाकों की आवाज से दहल उठा. जानकारी के मुताबिक, चाय बनाने के दौरान यह घटना हुई. हादसे में 5 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है.
Bihar News: बिहार के बांका जिले से बड़ी खबर है. गुरुवार की देर रात एक के बाद एक 9 सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. यह घटना जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के साहबगंज चौक की है. जहां एक चाय-पान की दुकान में सिलेंडर फटने से भयंकर आग लगी. इसके साथ आग की लपटें इतनी तेज थी कि अन्य दो दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया.
9 सिलेंडर ब्लास्ट होने से दहशत
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये हैं. पूरी घटना को लेकर बताया गया कि लालो भगत की दुकान में चाय बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया. भीषण आग की लपटों ने आस-पास की दो और दुकानों को अपने चपेट में ले लिया. देखते ही देखते तीन दुकानें जलकर राख हो गईं. कहा जा रहा कि इन दुकानों में 9 सिलेंडर रखे थे, जो ब्लास्ट हो गये. तीन दुकानों के अलावा भी कुछ और दुकानों में आगे की लपटें पहुंचने के कारण थोड़ा नुकसान हुआ.
दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
सिलेंडर फटने की आवाज होते ही लोग दहशत में आ गये. अपने-अपने घरों से निकलकर बाल्टी से पानी डालकर या फिर पाइप की मदद से आग बुझाने की पूरी कोशिश की गई. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका. जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर दमकल की टीम आनन-फानन में पहुंची. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
लाखों की संपत्ति खाक होने का अनुमान
घटना में घायल 5 लोगों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. 9 सिलेंडर फटने के कारण लोगों के बीच दहशत कायम हो गया. जबकि तीन दुकानों के राख होने के कारण लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, थानाध्यक्ष की माने तो, पूरी घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है.
Also Read: Bihar News: चुनाव बाद बिहार में हिंसा से तनाव, वोट देकर घर लौटते वक्त हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










