Bihar News: कटिहार में बड़े पैमानों पर हो रही शराब की बिक्री, घरों में बैठाकर पिलाया जा रहा देसी और अंग्रेजी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Apr 2025 9:03 AM
शराब के नशा
Bihar News: बिहार के कटिहार शहर में शराब की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहरी क्षेत्र में व्यापक तौर पर शराब का अवैध कारोबार धंधेबाज कर रहे हैं. पुलिस एवं उत्पाद विभाग शराब तस्कर व धंधेबाज पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है. शहर के कई वार्ड में अवैध शराब की बिक्री जारी है. शहर के कई इलाकों व घनी आबादी के बीच लोगों को घर में बैठाकर शराब पिलाने का कार्य किया जा रहा है.
Bihar News: कटिहार के घनी आबादी के बीच शराब की बिक्री जारी है. घनी आबादी एवं मोहल्ले के बीच शराब की बिक्री होने से लोग सरकार की शराब नीति का माखौल उड़ाती है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब शहरी क्षेत्र में ही शराब पूर्णत बंद नहीं हो पा रही है. जब शराब के अवैध धंधेबाज थाना एवं नाका से कुछ दूरी पर एवं घनी आबादी में बेखौफ होकर शराब बिक्री करते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी.
छापेमारी के बाद भी नहीं रूक रहा शराब तस्करी
शराब बिक्री की सूचना जिला पुलिस से लेकर उत्पाद विभाग उन जगहों मे छापेमारी करती है. इस दौरान कई शराब तस्कर की भी गिरफ़्तारी होती है. बावजूद जेल से जमानत पर छूटने पर या उसके परिवार के अन्य लोग पुनः शराब का कारोबार शुरू कर देते हैं. यही वजह है कि शहर में शराब की तस्करी सभी मुख्य मोहल्ले में जारी है.
किन-किन इलाकों में होती है शराब की बिक्री
शहर की बात की जाए तो नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर कर्पूरी बाजार है. जहां देसी शराब लोगों को खुलेआम बैठाकर पिलाया जाता है. विदेशी शराब की बिक्री भी करते हैं. नगर थाना से इतनी ही दूरी पर गर्ल्स स्कूल मोड है. वहां शराब की बिक्री होती है. शहर के नया टोला, अड़गड़ा चौक, मोफरगंज, डेहरिया, तीनगछिया, फसिया, कोरिया पट्टी, दुर्गास्थान, विजयनगर, ड्राइवर टोला, लड़कनियां टोला, लाल कोठी, भगवान चौक, सहायक थाना क्षेत्र के मिरचार्ईबारी, तेजा टोला, सिरसा, बुद्धू चौक, शरीफगंज, ललियाही, गौशाला राम सभा रानी घाट, हवाई अड्डा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया, छींटाबाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों की घनी आबादी के बीच शराब की बिक्री व शराब पिलाने का धंधा जारी है. इसके अलावा होम डिलीवरी भी प्रायतः सभी इलाकों में जारी है.
कहते हैं अधिकारी
उत्पाद निरीक्षक आर्यन राज ने कहा कि उत्पाद विभाग को भी शराब बिक्री करने एवं घर में बैठाकर पिलाने की सूचना है. उक्त सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते रहती है. बावजूद पुन शराब के धंधेबाज शराब बिक्री का काम शुरू कर देते हैं. उत्पाद विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










