बिहार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब 70 साल की उम्र तक मिलेगा वेतन

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मियों को संविदा पर नियोजन को लेकर विशेष तैयारी की है. इस कड़ी में सरकारी कर्मियों की अधिकतम उम्र सीमा पर नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मियों को संविदा पर नियोजन को लेकर विशेष तैयारी की है. इस कड़ी में सरकारी कर्मियों की अधिकतम उम्र सीमा पर नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है. जिसके तहत अब बिहार के बोर्ड, निगम और सोसायटी में स्वीकृत पदों पर सेवानिवृत्त कर्मियों को अधिकतम 70 साल की उम्र तक संविदा पर नियोजित किया जा सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सेवानिवृत्ति की आयु सीमा

हालांकि इसके लिए एक शर्त है कि उन पदों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा 65 वर्ष होनी चाहिए. इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को निर्देश जारी किया है. इस निर्देश में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पहले से निर्धारित 65 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा उन पदों पर लागू होगी, जिनकी नियमित सेवा से सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष है. ध्यान रहे कि जो पद 65 वर्ष की सेवा आयु वाले हैं, वहां संविदा पर 70 वर्ष तक का नियोजन संभव हो सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वित्त विभाग से मांगे जा रहे थे दिशा-निर्देश

बता दें कि विभागों की ओर से हाल के दिनों में बोर्ड, निगम और सोसायटी में संविदा नियोजन के लिए वित्त विभाग से दिशा-निर्देश मांगे जा रहे थे. इसी विषय पर अब स्थिति संपष्ट कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: पटना वासियों को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, सीएम नीतीश ने किया दो नालों का शिलान्यास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन