Bihar Mausam Khabar: बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, चलेगी तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Mausam Khabar: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि 9 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में 30 KMPH की स्पीड से हवा चलेगी. इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी. इसके अलावा रात और दिन के तापमान में भी भारी अंतर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Mausam Khabar: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बिहार के कई जिलों में सुबह और रात के समय हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, पटना, गया, सासाराम और कैमूर जिलों में कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है.

विज्ञापन

सावधानी बरतने की सलाह

कोहरे के कारण सुबह का तापमान थोड़ा कम रहेगा और विजिबिलिटी पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए यात्रियों को सुबह के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कोहरे के कारण सड़कें फिसलन भरी भी हो सकती हैं.

बिहार में रात का तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है. सुबह और देर रात में ठिठुरन महसूस होगी.

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

बारिश की कितनी संभावना

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. बिहार में पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल सकती है. इन हवाओं के कारण मौसम और ठंडा महसूस होगा. अगले दो दिनों में बिहार के कई जिलों में ठंड और कोहरे का असर रहेगा.

इसे भी पढ़ें: पटना-दिल्ली रूट पर इस महीने से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें इसकी स्पीड और सुविधाएं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन