Bihar: ईद के दिन भी केके पाठक दिलायेंगे शिक्षकों को ट्रेनिंग, नाराज मुस्लिम सगठनों ने लिखा सीएम को पत्र

Published by : Ashish Jha Updated At : 08 Apr 2024 11:36 AM

विज्ञापन

Bihar: होली की तरह ही अब ईद के मौके पर भी बिहार में शिक्षकों की ट्रेनिंग जारी रहेगी. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. विभाग के इस आदेश का मुस्लिम संगठनों से कड़ा विरोध किया है.

विज्ञापन

Bihar: पटना. बिहार में शिक्षा विभाग ने अब होली के बाद ईद के मौके पर भी शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग रख दिया है. छह दिवसीय प्रशिक्षण में 19000 के करीब शिक्षकों को शिक्षा के नवाचारों से प्रशिक्षित किया जा रहा है. बिहार के सभी 6 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है और ट्रेनिंग सेंटर की संख्या को देखते हुए एक बैच में लगभग 19000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एससीईआरटी की ओर से चरणवार तरीके से शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण करा रहा है.

8 से 13 अप्रैल के बीच ट्रेनिंग

शिक्षा विभाग ने यह ट्रेनिंग 8 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच निर्धारित की है और यह आवासीय प्रशिक्षण है. होली के मौके पर भी यह प्रशिक्षण जारी था. गुड फ्राइडे के मौके पर भी यह प्रशिक्षण जारी था. तमाम शिक्षक संगठनों ने और विभिन्न राजनेताओं ने होली के समय भी इसे आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन विभाग ने बात नहीं सुनी थी. अब 10 अथवा 11 अप्रैल को ईद है. ऐसे में कई मुस्लिम शिक्षकों ने इमारत ए सरिया फुलवारी शरीफ को रविवार को फोन किया. कई शिक्षकों ने इमारत के पदाधिकारी से मुलाकात की और इमारत ने भी इसे गंभीरता से लिया है.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

सीएम को लिखा पत्र

इमारत ए शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि ईद के मौके पर देश भर में छुट्टियां रहती हैं और ईद मुसलमान का सबसे बड़ा पर्व है. उन्होंने सरकार से पूछा है कि ऐसे में ईद के दिन मुस्लिम शिक्षक ट्रेनिंग कैसे कर सकते हैं. मुस्लिम शिक्षक परिवार के साथ ईद की खुशियां कैसे मना सकेंगे. उन्होंने सरकार को कहा है कि आवासीय ट्रेनिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए ताकि सभी शिक्षकों को आसानी हो जाए और वह परिवार के साथ खुशियां मना सके.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन