Bihar Rain Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे में होगी भयंकर बारिश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Jun 2025 6:38 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है. राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना के बीच मौसम विभाग ने 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर राज्य भर में साफ दिखाई दे रहा है. गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क कर दिया गया है.

गया में रिकॉर्डतोड़ बारिश
पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में जबरदस्त बारिश दर्ज की गई. गया में सबसे अधिक 105 मिमी बारिश हुई, वहीं औरंगाबाद में 74 मिमी, नालंदा में 50 मिमी, लखीसराय में 47.2 मिमी और बांका में 38.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इस बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाई है, वहीं कई शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या भी देखने को मिल रही है.
क्या कहता है मौसम विभाग?
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से चक्रवाती हवाएं समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय हैं. यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और गंगीय पश्चिम बंगाल से सटे बिहार के क्षेत्रों में तेज़ बारिश ला सकता है.
प्रशासन अलर्ट, राहत टीम तैयार
बढ़ती बारिश को देखते हुए नगर निगमों और जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को निचले इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों में राहत व बचाव टीमों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.
तापमान में गिरावट, लेकिन उमस बरकरार
मानसून की एंट्री के साथ ही बिहार में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि उमस भरी गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है.
Also Read: बिहार का ये रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










