Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD की चेतावनी, हो जाएं अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Dec 2025 2:41 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Ka Mausam: दिसंबर की शुरुआत के साथ बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे, पछुआ हवाओं और गिरते तापमान की संभावना है. सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी और विजिबिलिटी कम होने से लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी होगी.
Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, पटना, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, सासाराम और कैमूर जिलों में सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है.
तेजा हवा बढ़ाएगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई हिस्सों में पछुआ हवाओं की गति बढ़ सकती है. यह हवाएं लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं. तेज हवाओं के कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है. सुबह और शाम के समय इसका प्रभाव ज्यादा दिखेगा.

तापमान पर क्या अपडेट आया
तापमान की बात करें तो बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यह तापमान गांव और शहर दोनों इलाकों में हल्की सर्दी का एहसास कराएगा. सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी जबकि दिन में मौसम थोड़ा गर्म और आरामदायक रहेगा.
बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में आमतौर पर इसी तरह की हल्की ठंड रहती है और जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ता है, शीतलहर का असर बढ़ सकता है. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें: पटना जंक्शन तक नहीं जा सकेंगे ये वाहन, जंक्शन से जीपीओ तक नो-पार्किंग लागू, जानें नया रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










