Bihar Ka Mausam: नवरात्रि में इस दिन तक होगी बारिश, IMD ने 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि नवरात्रि के दौरान यहां के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. आइये जानते हैं किन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: नवरात्रि में बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इन जिलों में ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन
Imd alert

बिहार के इन जिलों में बारिश की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिला शामिल है. इन जिलों में 28 सितंबर तक औसत दर्जे की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है.

कल कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और नालंदा में तेज बारिश हो सकती है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है.

Imd अलर्ट

अगले 3 घंटे इन जिलों में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए पटना, आरा, अरवल जिले में अगले 3 घंटे के दौरान तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्यों बदल रहा मौसम

देश के कई हिस्सों से मॉनसून लौटने की शुरुआत हो गई है. बिहार में बारिश की बढ़ने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में म्यांमार-बांग्लादेश तटवर्ती क्षेत्र में एक नया लो-प्रेशर एरिया डेवलप हो सकता है. यदि यह सिस्टम मजबूत होता है तो इसका सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ेगा. विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान की वजह से NDA में फंसा है सीट बंटवारे पर पेंच, इन 5 सीटों पर ठोक रहे दावा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन