कौन हैं बिहार की IPS दीक्षा… जिन्हें हाई प्रोफाइल गोपाल खेमका मर्डर केस की सौंपी गई कमान, छाई सुर्खियों में

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Jul 2025 11:33 AM

विज्ञापन

IPS Diksha (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar IPS Story: राजधानी पटना में मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद बिहार की आईपीएस दीक्षा सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की कमान आईपीएस दीक्षा को सौंपी गई. जिसके बाद एक-एक पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar IPS Story: बिहार के नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले में एक-एक पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. इन तमाम गतिविधियों के बीच आईपीएस दीक्षा सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, जहां हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, उस क्षेत्र की एससी दीक्षा ही हैं. घटना से जुड़ी हर एक पहलुओं की जांच पर नजर बनाए हुई हैं और हत्यारे की खोजबीन में लगातार एक्टिव हैं. ऐसे में आईपीएस दीक्षा को लेकर कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

पिता के सपने को किया साकार

विस्तार रूप से आईपीएस दीक्षा की बात करें तो, वे बिहार कैडर की अधिकारी हैं. दीक्षा के पिता की इच्छा थी कि, वे आईपीएस बने. यही वजह रही कि, दीक्षा ने यूपीएससी की दूसरी कोशिश में ही रेलवे सेवा में चयन पा लिया था. लेकिन, पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी और आईपीएस बन गई. इस तरह से उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा किया. आईपीएस दीक्षा राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी गांव की रहने वाली है. उनके पिता हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में एजीएम पद पर हैं तो वहीं मां एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं.

अमित शाह ने भी किया था सम्मानित

वहीं, तीसरी बार यूपीएससी क्लियर कर आईपीएस बनने वाली दीक्षा ने वर्ष 2018 में आईआईटी दिल्ली से टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की हैं. उन्होंने दूसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा में 342वीं रैंक हासिल की थी. जिसके बाद उन्होंने रेलवे सेवा में चयन पाया था. हालांकि, इसके बाद फिर तीसरी बार अपनी रैंक में सुधार कर 238वीं रैंक हासिल करके आईपीएस बन गई. जानकारी के मुताबिक, IPS ट्रेनिंग के दौरान दीक्षा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद के प्रशिक्षण संस्थान में स्वोर्ड ऑफ ऑनर में पहला स्थान प्राप्त किया. इतना ही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित भी किया.

बिहार में संभाले कई ऑपरेशन्स

वहीं, बिहार में आईपीएस दीक्षा की सेवा को लेकर बात करें तो, प्रोबेशन पीरियड के दौरान दीक्षा सीतामढ़ी में एसएचओ के पद पर रहीं, जहां उन्होंने कई मामलों में जमीनी स्तर पर काम किया. इसके अलावा दानापुर में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था को संबाला और कई ऑपरेशन्स में अहम भूमिका निभाई. जिसके बाद अब उन्हें हाई प्रोफाइल मर्डर गोपाल खेमका केस की कमान सौंपी गई है. देखना होगा कि, मामले में आगे क्या कुछ खुलासे होते हैं और आरोपी कब तक पकड़े जाते हैं.

Also Read: Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश ने बिहार में लाई आफत, गंगा, गंडक, कोसी के साथ ये नदियां उफान पर… अलर्ट जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन