Video: पप्पू यादव के पांव के नीचे से खिसकी जमीन, बाल-बाल बचे, भयावह मंजर कैमरे में कैद

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल से जुड़ी तस्वीर

Bihar Flood Alert: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. लेकिन, इस दौरान उनके सामने ही एक मकान गंगा नदी में विलीन हो गया. इसके बाद पप्पू यादव जहां खड़े थे, वहां पर तेजी से कटाव शुरू हो गया.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: बिहार में इन दिनों नदियां उफनाई हुई है. गंगा, कोसी, गंडक, फल्गु, पुनपुन, बागमती समेत कई नदियां रौद्र रूप दिखा रही हैं. जिसके कारण बिहार के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिती हो गई है. इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. लेकिन, इस दौरान पप्पू यादव के पैर के नीचे से जमीन तेजी से खिसकने लगी. इतना ही नहीं, उनके आंखों के सामने ही एक मकान गंगा नदी में विलीन हो गया. इस पूरे वाकये से जुड़ा वीडियो पप्पू यादव ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिये शेयर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाल-बाल बचे पप्पू यादव

पप्पू यादव की ओर से शेयर किए गए वीडियो में देखा गया कि, शुक्रवार को आरा के जवनिया गांव में गंगा नदी के कटाव को देखने पप्पू यादव पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का जायजा लिया. इसी क्रम में गंगा नदी के किनारे जब पप्पू यादव पहुंचे तो उनके आंखों के सामने ही एक मकान भरभरा कर गंगा नदी में विलीन हो गया. इतना ही नहीं, जहां पर पप्पू यादव खड़े थे वहां पर तेजी से कटाव शुरू हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में पप्पू यादव उस जगह से हटे. इसके साथ ही ग्रामीणों से भी हटने को कहा. जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए. किसी तरह का बड़ा हादसा होने से टल गया.

Also Read: Bihar Weather: दक्षिण बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 12 जिलों में भारी बारिश के आसार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन