ePaper

दानापुर आर्मी कैंट में चल रहा था फायरिंग अभ्यास, खेत में काम कर रहे किसान के हाथ में फंस गया गोली का छर्रा

Updated at : 23 Jun 2025 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
गोली लगने से घायल किसान

गोली लगने से घायल किसान

Bihar: दानापुर बीआरसी में सेना के जवानों का लॉन्ग रेंज फायरिंग अभ्यास चल रहा था. इस दौरान चली गोली खेत में काम कर रहे किसान को जाकर लग गई. गोली उसके हाथ में जाकर लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया.

विज्ञापन

Bihar: दानापुर आर्मी कैंट में सेना के जवानों का लॉन्ग रेंज फायरिंग अभ्यास चल रहा था. इस दौरान चली गोली खेत में काम कर रहे किसान को जाकर लग गई. गोली उसके हाथ में जाकर लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया.

घायल का इलाज जारी

जानकारी मिली है कि घायल किसान कैंट के फायरिंग रेंज से करीब दो किमी दूर खेत में सब्जी तोड़ रहा था. तभी गोली लगने से वह घायल हो गया. घायल किसान को पहले दानापुर के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे LNJP रेफर कर दिया. घायल किसान का नाम विजय कुमार बताया गया है. वह शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के निवासी है.

फायरिंग रेंज से बाहर निकली गोली

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद पुलिस तुरंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. जानकारी मिली है कि बीआरसी के जवानों का सोमवार को फायरिंग प्रशिक्षण चल रहा था. इस दौरान चली गोली फायरिंग रेंज से बाहर निकल गई और दो किलोमीटर दूर अपने खेत में सब्जी तोड़ रहे किसान विजय कुमार (25) के हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मामले की जांच जारी

सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह घटना सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान हुई है. इस मामले में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: Good News: बहुत जल्द फोरलेन होगा इस शहर का बाईपास सड़क, बस बारिश थमने का इंतजार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन