Bihar Election 2025: BJP की प्रदेश चुनाव समिति में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी के साथ ये भी शामिल, देखिए लिस्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Sep 2025 7:19 PM
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और दिलीप जायसवाल
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. इसके साथ ही पार्टी की तरफ से प्रदेश चुनाव समिति की लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ कई नेताओं के नाम शामिल हैं.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. चुनाव की तारीख का एलान होने में अभी थोड़ा वक्त है लेकिन पार्टी की तरफ से चुनावी रणनीतियां तैयार की जा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ कई नेताओं के नाम शामिल हैं.
इन नेताओं के नाम भी शामिल
लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नन्दकिशोर यादव, नित्यानन्द राय, मंगल पाण्डेय, डॉ. संजय जायसवाल, भीखूभाई दलसानिया, रविशंकर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, जनक चमार और प्रेम रंजन पटेल का नाम भी शामिल है. इसके साथ ही पदेन सदस्य के रूप में धर्मशीला गुप्ता का नाम है.
ये हैं 3 विशेष आमंत्रित सदस्य
विशेष आमंत्रित सदस्य की बात करें तो, इसमें विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेन्द्र जी का नाम शामिल है. इस तरह से एक के बाद एक बीजेपी की तरफ से चुनावी रणनीतियां तैयार की जा रही है. ऐसे में प्रदेश चुनाव समिति की लिस्ट जारी कर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई.
45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति भी बनाई
इससे पहले बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार की तैयारियों के लिए 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का भी एलान किया गया था. जिसमें केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं. इस समिति का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे.
धर्मेंद्र प्रधान को बनाया था चुनाव प्रभारी
इससे पहले बीजेपी ने बड़ी घोषणा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया था. साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गुजरात से आने वाले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी.
Also Read: Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में पंजाब-हरियाणा जैसी होगी खेती, इस खास परियोजना का हुआ शिलान्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










