सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 : बिहार ने मेघालय को आठ रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार ने मेघालय को आठ रन से पराजित किया. बिहार की ओर से कप्तान सकीबुल गनी ने कप्तान पारी खेलते हुए 65 रन बनाये.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, पटना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार ने मेघालय को आठ रन से पराजित किया. बिहार की ओर से कप्तान सकीबुल गनी ने कप्तान पारी खेलते हुए 65 रन बनाये. बिहार की यह पहली जीत है. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर बिहार ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाये. जवाब में मेघालय निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन की बना सका. बिहार के सकीबुल गनी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया. बिहार का अगला मैच 29 नवंबर को हैदराबाद से होगा. बिहार की ओर से सकीबुल गनी 65 रन, विपिन सौरभ 25 रन, आयुष लोहारुका 23 रन, कुमार रजनीश 21 रन बनाये. मेघालय की ओर से हिमन और स्वरजीत दास ने 2-2 विकेट चटकाये. 170 रन का पीछा कर रही मेघालय की टीम जीत के लक्ष्य के करीब पहुंच कर हार गयी. मेघालय की ओर से बोनचांग संगमा ने 12 रन, अर्पित सुभाष ने 65 रन बनाये बनाये. बिहार की ओर से सचिन, हिमांशु और आमोद ने 2-2 विकेट लिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन