Bihar: शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, विजय चौधरी ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

Bihar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंच गए है. जदयू नेता अशोक चौधरी और श्रवण कुमार ने यहां उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

Bihar: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज 25 नवंबर यानी सोमवार से शुरू हो रहा है. इसमें भाग लेने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विधायकों के साथ पहुंच गए हैं. अशोक चौधरी और श्रवण कुमार ने सीएम का स्वागत किया. शीतकालीन सत्र में पांच बैठकें होंगी और इसके हंगामेदार रहने के आसार बताए जा रहे हैं. सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. उम्मीद की जा रही है कि इस सत्र में सरकार भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए दोनों सदनों में नया कानून पेश करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

विधानमंडल का जॉइंट सेशन सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. गवर्नर विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के बाद उपचुनाव जीत कर आये तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव चारों नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता दिलायेंगे.

इसे भी पढ़ें: Gaya Crime: गया में पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, अपराधियों के तांडव से सहमा इलाका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन