Bihar Budget 2026: साइंस सिटी से स्मार्ट कॉलेज तक, बिहार बनेगा रिसर्च का नया हब, युवाओं के लिए गुड न्यूज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Budget 2026: बिहार बजट 2026 में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य को टेक-हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार ने बगहा में नए पॉलिटेक्निक, तीन जिलों में डिजिटल तारामंडल और NIT पटना में इनक्यूबेशन सेंटर जैसी बड़ी योजनाओं की घोषणा की है.

विज्ञापन

Bihar Budget 2026: बिहार बजट 2026 की घोषणाओं से राज्य में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा की तस्वीर बदल जाएगी. सरकार का मकसद बिहार को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और रिसर्च का सेंटर बनाना है, ताकि राज्य के युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार किया जा सके. इसी योजना के तहत, पश्चिमी चम्पारण के बगहा में एक नया सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला जाएगा, जिसके लिए 73.04 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में 39 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डिजिटल तारामंडल और स्पेस एजुकेशन सेंटर बनाए जाएंगे. इससे बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना में बनेगा इनक्यूबेशन सेंटर

तकनीक के साथ-साथ राज्य में स्टार्टअप और नए आइडियाज को बढ़ावा देने के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं. पटना में NIT के साथ मिलकर लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से एक इनक्यूबेशन सेंटर बनाया जायेगा. यह सेंटर नए बिजनेसमैन को टेक्निकल हेल्प, कानूनी मदद और बिजनेस नेटवर्क बनाने में मदद करेगा.

इसके अलावा, अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में केवल पुरानी पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और साइबर सुरक्षा जैसे नए जमाने के विषय पढाए जाएंगे. सरकार ने भू-स्थानिक सेवा नीति-2025 को भी मंजूरी दी है. इससे मैप और सैटेलाइट डेटा के जरिए विकास कार्यों को अधिक सटीक बनाया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बच्चों के लिए शुरू किये जायेंगे कार्यक्रम

आम लोगों और स्कूली बच्चों को विज्ञान से जोड़ने के लिए पटना में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी को जनता के लिए खोल दिया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की मदद के लिए पहल नाम का एक खास कार्यक्रम शुरू किया जायेगा. इसके तहत सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्रोफेसर पास के स्कूली बच्चों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषय मुफ्त में पढ़ाएंगे.

इसे भी पढ़ें:  अब खेलों में भी नंबर वन बनेगा बिहार, जानें सरकार का मेगा प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन