Bihar Breaking News Live: गोपालगंज में 275 कार्टून विदेशी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में उपचुनाव व एमएलसी चुनाव की हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

275 कार्टून विदेशी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है. शराब की यह खेप लखनऊ से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने 275 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत

मधुबनी- तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत, लौकाही थाना क्षेत्र के झहुरी गांव की घटना, गांव में पसरा मातम

फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में FIR दर्ज

बिहार में लेक्चरर के पद पर बहाली में गड़बड़ी फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई. रश्मि कुमारी और रिमझिम कुमारी पर FIR दर्ज. विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने दर्ज कराया मामला. पटना की कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी.

सड़क हादसे में महिला की मौत

गया में सड़क हादसे में महिला की मौत पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका

41 साल बाद न्याय

नकली कन्हैया बनकर करोड़ो की सपंत्ति हड़पने वाले मायावी कन्हैया को 41 साल बाद मिल गई सजा.

छपरा के नगरा में पुजारी की गला दबाकर हत्या

छपरा के नगरा में पुजारी की गला दबाकर हत्या मंदिर से सोना की मूर्ति लेकर अपराधी फरार.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola