Bihar Breaking News Live: दानापुर विधायक के दो प्राइवेट बॉडीगार्ड गिरफ्तार, हथियार के साथ 185 कारतूस जब्त

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: Bihar Breaking News Live: दानापुर विधायक रीतलाल के दो प्राइवेट बॉडीगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिहार में उपचुनाव की हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

दानापुर विधायक के दो प्राइवेट बॉडीगार्ड गिरफ्तार

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दानापुर के विधायक रीतलाल के दो प्राइवेट बॉडीगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों बॉडीगार्ड के पास से पुलिस ने दो बंदूक, पिस्टल, रिवाल्बर और 185 कारतूस जब्त किया है. गिरफ्तारी की जानकारी एएसपी अभिनव धीमान ने दी.

पीएमसीएच से एक कैदी फरार

पटना पीएमसीएच से इलाजरत कैदी फरार, इलाज कराने बेऊर जेल से आया था कैदी, 4 कैदी आये थे इलाज के लिए जिसमे से एक कैदी फरार हो गया. पीरबहोर थाना पुलिस कैदी की तलाश में जुटी.

मुजफ्फरपुर में दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के चनंदन बखरी में दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में एक शख्स की मौत और एक के जख्मी होने की खबर है.

पटना में सम्राट अशोक की जयंती समारोह का आयोजन

पटना में जेडीयू ने सम्राट अशोक की जयंती समारोह का किया आयोजन, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल सभागार में हुआ कार्यक्रम पार्टी के आला नेता कार्यक्रम में कर रहे हैं शिरकत

पटना के मनेर में गंगा नदी में डूबी नाव

पटना के मनेर में गंगा नदी में डूबी नाव में सवार तीन लोग लापता है. नाव पर सवार होकर होकर गेहूं काटने जा रहे थे तीनो व्यक्ति.

सहरसा में मुखिया की हत्या से हड़कंप

सहरसा में सौरबाजार के खजूरी पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या होने से हड़कंप मचा हुआ है. पूर्णिया सहरसा रोड पर रंजीत शाह को मारी गयी गोली. घटना से नाराज लोगों ने रोड जाम कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola