Bihar Breaking News: Assembly में होगी अधिकार व कर्तव्य पर बहस, सदस्यों को मिलेगी संविधान की कॉपी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शनिवार को दोपहर तीन से पांच बजे तक संवैधानिक अधिकार व कर्तव्य पर विमर्श किया जायेगा. इस दौरान सभी सदस्यों को संविधान की कॉपी बांटी जायेगी. बिहार की ताजा और ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com

विज्ञापन

विधानसभा में शनिवार को होगी संवैधानिक अधिकार व कर्तव्य पर बहस

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शनिवार को सत्र की कार्यवाही के दौरान कर्तव्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के विषय पर चर्चा की जायेगी. भोजनावकाश बाद शुरू हुई कार्यवाही के दौरान दोपहर तीन से पांच बजे तक संवैधानिक अधिकार व कर्तव्य पर विमर्श किया जायेगा. इस दौरान सभी सदस्यों को संविधान की कॉपी बांटी जायेगी. इसे लोकसभा से खासतौर से मंगवायी गयी है.

रुपयों से भरा बैग बरामद

पटना जंक्शन पर रुपयों से भरा बैग बरामद. पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार. आरपीएफ और आईटी की टीम को सफलता.

जमुई के चंद्रमंडीह से 29 किलो विस्फोटक बरामद

जमुई के चंद्रमंडीह से 29 किलो विस्फोटक और 45 कारतूस बरामद. पांच किलो का टिफिन बम भी मिला.

इ-रिक्शा चालक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की

पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेंद्रू घाट स्थित इ-रिक्शा चालक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है. मामले की जानकारी तब हुई जब परिवार वाले शुक्रवार की सुबह उठे तो देखा कि वह घर में नहीं है. इसके बाद पता चला कि बगल के एक सरकारी बिल्डिंग के जालीनुमा तार में फंदे से युवक का शव लटका है. यह देख सभी के होश उड़ गये. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंच गयी. सुसाइड करने वाला 27 वर्षीय युवक सिप्पू कुमार महेंद्रू घाट स्थित एक झोंपड़ीनुमा मकान में रहता था. इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी वहीं पर रहते थे.

करोड़ों का सोना हुआ बरामद

पटना जंक्शन से करोड़ों का सोना हुआ बरामद. दिल्ली से आ रहे तस्कर को भी किया गिरफ्तार. RPF और DRI की छापेमारी में मिली कामयाबी.

इग्नू में नामांकन अब 31 मार्च तक

पटना. इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकन अब 31 मार्च तक लिया जायेगा. विवि के द्वारा तिथि बढ़ा दी गयी है. यूजी व पीजी कोर्स में छात्र नामांकन ले सकेंगे. इसके अतिरिक्त रिरजिस्ट्रेशन की तिथि को भी 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अभिलाष नायक ने कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर छात्र इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola