ePaper

बिहार में 46 हजार शिक्षकों की वैकेंसी, BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द

Updated at : 11 Feb 2026 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
bpsc teachers vacancy

सांकेतिक तस्वीर

BPSC TRE-4 Vacancy: BPSC को TRE-4 शिक्षक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए करीब 46 हजार पदों की अधियाचना मिल गई है. आयोग ने नोटिस जारी कर संकेत दिया है कि अब भर्ती प्रक्रिया तेज होगी. जल्द समेकित विज्ञापन जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Vacancy: बिहार में शिक्षक बहाली की तैयारी तेज हो गई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को TRE-4 और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए अधियाचना मिल गई है. करीब 46 हजार पदों के लिए प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है. यह अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आई है. आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है.

46 हजार पदों पर होगी बहाली

TRE-4 के तहत लगभग 44 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी. चार दिन पहले ही रोस्टर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था. भर्ती कक्षा 1 से 12 तक के लिए होगी.

  • कक्षा 1 से 8 तक करीब 20 हजार पद हैं.
  • कक्षा 9 से 10 तक लगभग 12 हजार पद हैं.
  • कक्षा 11 से 12 तक करीब 13 हजार पद भरे जाएंगे.

गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय में सबसे अधिक पद रहने की संभावना है.

प्रदर्शन से पहले जारी हुआ नोटिस

16 फरवरी को छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में पटना में बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित था. इससे पहले ही आयोग ने नोटिस जारी कर दिया. इससे अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है कि अब प्रक्रिया तेज होगी. जल्द ही समेकित विज्ञापन जारी किया जाएगा.

राज्य में शिक्षकों की स्थिति

फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं. पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी संकेत दिया है कि TRE-4 की वैकेंसी जल्द जारी होगी.

महिलाओं को 35% आरक्षण

इस भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इसका लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा. इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा. पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए कई रिजल्ट आते थे.

पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति

इस भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू होगी. शिक्षा विभाग के साथ SC-ST और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पद भरे जाएंगे. आयोग जल्द समेकित विज्ञापन जारी करेगा. इसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Also Read: शिवदत्त राय से सूर्या डॉन तक: बिहार में 83 दिन में 10 बड़े एनकाउंटर, क्रिमिनल्स पर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन