Bihar Assembly Elections 2025: BJP की बैठक खत्म, नीतीश कुमार के नाम पर हुआ बड़ा फैसला
दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर एनडीए चुनाव लड़ेगा
Bihar Assembly Elections 2025 नीतीश कुमार के नाम पर ही लड़ा जायेगा. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही.
Bihar Assembly Elections 2025 हरियाणा में दो दिन से चल रही बिहार बीजेपी की बैठक सोमवार को खत्म हो गई. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि बिहार में विधान सभा का चुनाव नीतीश कुमार के नाम पर ही लड़ा जायेगा. इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से इसको लेकर चल रहे कयास पर भी विराम लग गया.
आपके शहर में
नीतीश कुमार के नाम पर एनडीए लड़ेगी चुनाव
बिहार चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार और सोमवार को हरियाणा के सूरजकुंड में बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी सांसद और सीनियर नेता भी शामिल हुए. इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का एनडीए का सीएम फेस कौन होगा? और केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना पर विशेष रुप से चर्चा हुई.
सबसे ज्यादा इस बात को लेकर चर्चा हुई कि कैसे हम लोग अपने कामों को घर घर तक पहुंचायें. बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बताया कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा, “हमारे पास विकास को लेकर बताने के लिए बहुत कुछ है और विकास के मुद्दे पर ही हम चुनाव मैदान में उतरेंगे.”
पत्रकारों से बात करते बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल
ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Elections 2025 दिल्ली शिफ्ट हुई बिहार की राजनीति, लालू और दिलीप जायसवाल रवाना
ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Elections 2025 में नीतीश कुमार ही होंगे NDA का चेहरा, पढ़िए प्रशांत किशोर क्यों कर रहे ये मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए