Bhojpuri News: क्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह सच में करेंगे तीसरी शादी?, पत्नी ज्योति सिंह का वायरल न्यू कॉल रिकॉर्डिंग मचाया भूचाल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 22 Sep 2024 7:15 PM
पवन सिंह और ज्योति सिंह
Bhojpuri News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जनवरी में तीसरी शादी करने जा रहे है. जिसे लेकर ज्योति सिंह काफी हैरान और परेशान है.
Bhojpuri News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का न्यू कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल न्यू कॉल रिकॉर्डिंग ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल पत्नी ज्योति सिंह के न्यू कॉल रिकॉर्डिंग के अनुसार पवन सिंह जनवरी में तीसरी शादी करने जा रहे है. जिसे लेकर ज्योति सिंह काफी हैरान और परेशान है. कॉल रिकॉर्डिंग में ज्योति सिंह कह रही है कि पवन सिंह हमारी जिंदगी खराब कर दिए है, हमारी तो पूरी दुनिया अब उजड़ गयी, आखिर हमारे साथ पवन सिंह ऐसा क्यों कर रहे है. पवन सिंह आखिर हमे छोड़कर तीसरी शादी क्यों कर रहे है. बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी पावर स्टार तो बन गए. अपने गाने और फिल्मों के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज तो करते है. लेकिन पवन सिंह की लव लाइफ बेहद खराब रही. पहली पत्नी नीलम सिंह से शादी हो या फिर भोजपुरी की सुपरहिट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से अफेयर या दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाहित जीवन. कोई भी इनकी जिंदगी में टिक नहीं पाया. हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.
वायरल न्यू कॉल रिकॉर्डिंग के अनुसार
वायरल रिकॉर्डिंग एक महिला और पुरुष के बीच बातचित हो रही है. महिला अपना नाम ज्योति सिंह बता रही है. एक व्यक्ति कह रहा है कि पवन सिंह खुद अपने बच्चे और विवि के लिए ललायित है, वे नहीं चाहते है अलग होना. इसपर ज्योति सिंह कह रही है कि आखिरकार जब वे अपने बच्चे के लिए ललायित है तो क्यों नहीं ले रहे है. जब विवि का शौंक है, बच्चे के लिए ललायित है तो क्यों तालाक दे रहे है, आप बताइए न. वे क्यों नहीं ढंग से रह रहे है. अगर आपकी बात पवन जी से होती है तो आप फोन करके पूछिए कि आप ज्योति का फोन उठा रहे है, जब ज्योति फोन कर रही है तो क्यों नहीं उठा रहे है. वे रिप्लाई दे रहे है ज्योति का… आप फोन करके पूछिए… आपकी तो बात पवन जी से होती है न…
जानें क्या कह रही है ज्योति सिंह
महिला रोती हुई उस व्यक्ति से पूछ रही है कि पवन सिंह ज्योति का रिप्लाई दे रहे है. अब हमारे साथ क्या है? न हमारे साथ मेरा पति है? न घर-परिवार है… न ससुराल है. आप सोचिए मेरा क्या होगा. इससे बुरा मेरे साथ अब क्या होगा. महिला रोते हुए कह रही है कि पवन सिंह के पास अभी भी टाइम है कि वह अपना लाइफ सेट कर सकते है. पवन जी के परिवार से हमे पता चला है कि उनका जनवरी में शादी होने वाला है. मेरे साथ आज तक जो हुआ है, हम कभी किसी से बोले है क्या? मेरे साथ जो जो चीजे आज तक हुई है, हम कभी मीडिया में आकर बोले है क्या? हम आज तक एक शब्द भी नहीं बोले है, जितना हम झेले है. ज्योति सिंह आगे कह रही है कि मेरी जिंदगी खराब हो गई, हमारी तो पूरी दुनिया उजड़ गई है. आप बताइए अगर उनसे जरा भी दिक्कत होती तो हम चुनाव में जाते क्या?
ज्योति सिंह बचाना चाहिती हैं रिश्ता
मेरे पैर में छाला पड़ गए थे, पैर से चला नहीं जा रहा था. मेरी तबीयत खराब हो गई थी, मुझे बार बार उल्टियां हो रही थी. फिर भी मैने लगातार चुनाव में घुमी हूं. मैं यही न सोचकर गई थी कि मुझे अपना रिश्ता बचाना है. एक मौका मिला है तो मैं पूरी तरह से रिश्ता बचाने की कोशिश करती हूं. मैं यही न सोच कर गई थी न अंकल. जब मेरे साथ रहना ही नहीं चाहते है तो मैं क्या करें… मैं जबरदस्ती रहे… मेरी लाइफ में क्या चल रहा है… मैं किस दौर से गुजर रही हूं. लेकिन मैंने आज तक कुछ बोली हूं. मैं तो यही न सोच रही हूं कि किसी तरह से यह रिश्ता बच जाए. पवन जी मेरा पति है… इस पर सामने से अंकल जी बोल रहे है कि ज्योति जी आपने यह लाइन जो बोली है न कि पवन जी मेरा पति है.
जानें किसके कारण बिगड़ रहा रिश्ता
यह बहुत ही मुझे अच्छा लगा. क्योंकि कोई भी महिला अपने पति का बुराई नहीं सुन सकती है. हमको भी अच्छा नहीं लगेगा. इसपर ज्योति सिंह बोल रही है कि नहीं अंकल हमको भी अच्छा नहीं लगेगा. फिर ज्योति सिंह कहती है कि अंकल जी आप बताई आज तक हमने कुछ कहा है क्या? आपको नहीं पता होगा कि मैं कैसा फेस कर रही हूं. लेकिन कभी इंटरव्यू दिया हूं. वे मेरा पति है… आगे भी रिश्ते को लेकर काफी बात हो रही है. अंकल जी के अनुसार किसी बबिता के कारण इनके रिश्ते बिगड़ रही है. अंकल जी कह रहे है कि बबिता के कारण पवन सिंह डिप्रेशन में है. उनपर दबाव दिया जा रहा है. आप पवन जी से बात कर लीजिए. इस पर ज्योति सिंह कह रही है कि आप पूछिए कि हमारा फोन क्यों नहीं उठा रहे है. आगे भी बहुत बाते इन दोनों के बीच हो रही है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










