मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल ने बिहार को नौ विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर मंगलवार को खेले गये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 के मैच में बंगाल ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

पटना. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर मंगलवार को खेले गये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 के मैच में बंगाल ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया. बंगाल के करण लाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन बनाये. सकीबुल गनी ने 56 गेंद पर 12 चौके और एक छक्का की मदद से 79 रन बनाये. बंगाल की ओर से सयान घोष ने 32 रन देकर दो विकेट झटके. मोहम्मद शमी, प्रयास राय बर्मन और शहबाज को एक-एक विकेट मिला. 148 रन के लक्ष्य को बंगाल ने 14 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बना कर प्राप्त कर लिया. बंगाल की ओर करण लाल ने 47 गेंद में नौ चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 94 रन बनाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन