Patna Gold Price: अक्षय तृतीया से पहले पटना में सोना एक लाख पार! चांदी की कीमत भी लोगों की बढ़ाई हार्ट बीट
Gold Price in Patna
Patna Gold Price: पटना में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. 24 कैरेट सोना 98,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी भी 96,800 रुपए प्रति किलो बिक रही है. अक्षय तृतीया त्योहार से पहले ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है.
Patna Gold Price: पटना में सोने-चांदी की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. सोमवार को 24 कैरेट सोना 98,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब मात्र 2,000 रुपए दूर है एक लाख के ऐतिहासिक आंकड़े से. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 90,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया. एक ही दिन में 24 कैरेट में 1,000 और 22 कैरेट में 1,800 रुपए का इजाफा हुआ. चांदी की कीमत भी 96,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल मच गई है.
पांच साल में सोने में 112% की बढ़ोतरी देखी गई है
इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी, जो पारंपरिक रूप से सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ अवसर माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि ठीक पांच साल पहले इसी दिन 24 कैरेट सोना 46,065 रुपए और चांदी 37,800 रुपए प्रति किलो थी. यानी, पांच साल में सोने में 112% और चांदी में 164% की बेतहाशा तेजी देखी गई है.
शेयर बाजार भी बिखेर रहा चमक
इधर, भारतीय शेयर बाजार भी चमक बिखेर रहा है. वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच सेंसेक्स ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 5,561 अंकों की छलांग लगाकर 79,408 पर पहुंचा, जो फरवरी 2021 के बाद सबसे बड़ी तेजी है. निफ्टी भी 274 अंकों की बढ़त के साथ 24,125 पर बंद हुआ.
भारतीय बाजार में 3% से ज्यादा की मजबूती
बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण अब 425.85 लाख करोड़ रुपए (5 ट्रिलियन डॉलर) को पार कर गया है. जहां अमेरिकी और एशियाई बाजार एक महीने में 10% तक फिसले, वहीं भारतीय बाजार 3% से ज्यादा की मजबूती दिखा चुका है. इन आंकड़ों ने भारत की आर्थिक मजबूती और निवेशकों के भरोसे को फिर से सिद्ध कर दिया है.
Also Read: पापा आप दुनिया के सबसे… ट्रेन के आगे कूदा NIT पटना का छात्र, इस बीमारी से था परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










