दर्शकों का मोहा मन, बाबा की भक्ति में झूमे दर्शक

Updated:
विज्ञापन

शहर के बापू सभागार में मंगलवार की शाम भोले की भक्ति व सावन गीत-संगीत की महफिल सजी.

विज्ञापन

बापू सभागार में ‘ऐसा वर दो महादेव’ कार्यक्रम में सजी सावन गीत-संगीत की महफिल संवाददाता, पटना शहर के बापू सभागार में मंगलवार की शाम भोले की भक्ति व सावन गीत-संगीत की महफिल सजी. अवसर था बी4यू भोजपुरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘ऐसा वर दो महादेव’. जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह व अन्य ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. सभागार में जब इन सितारों ने मंच संभाला तो पूरा सभागार भोले बाबा की भक्ति में झूम उठा. बता दें कि, अक्षरा सिंह ने अपनी दिलकश आवाज और अदाओं से महादेव की महिमा का गुणगान किया. वहीं, आम्रपाली दुबे ने नृत्य और अभिनय से दर्शकों को मुग्ध कर दिया. अंजना सिंह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से महफिल को और भी खास बना दिया. कार्यक्रम में शुभी शर्मा, रितेश पाण्डेय, स्मृति सिन्हा, अंकुश राजा, सपना चौहान, संजना पाण्डेय, नीलम गिरी, आकाश गहरवार, प्रशांत सिंह, व लाडो मधेशिया ने भी अपनी-अपनी विशेष प्रस्तुति से महफिल को और भी जीवंत बना दिया. इस कार्यक्रम को बी4यू भोजपुरी चैनल पर 15 अगस्त की शाम 6 बजे प्रसारित किया जायेगा. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संदीप सिंह व अभय सिन्हा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन