IGIMS में गार्ड को बंधक बनाने की कोशिश, शराब पीने से रोकने पर तीन नशेड़ी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

IGIMS पटना

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में नशे में धुत तीन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया. उन्हें अस्पताल परिसर में शराब और सिगरेट पीते हुए रोकने पर उन्होंने गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट की.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) परिसर में शनिवार देर रात शराब और सिगरेट पी रहे तीन युवकों ने रोकने पर निजी सुरक्षा गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट की. आरोपितों ने गार्ड को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की. गार्ड की सूचना पर सक्रिय हुई टीओपी पुलिस ने नाकेबंदी कर तीनों आरोपितों को मुख्य गेट के पास गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है.

अस्पताल परिसर में नशा करने से रोकने पर भड़के

घटना मेडिसिन विभाग के वार्ड ब्लॉक-14 के समीप की है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पुरानी कंकड़बाग निवासी सन्नी और राकेश तथा परसा बाजार निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड मनोज सिंह शनिवार देर रात अस्पताल परिसर में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक कार से पहुंचे तीन युवक झाड़ियों की आड़ में शराब और सिगरेट का सेवन कर रहे हैं.

मनोज सिंह ने अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में नशा करने से मना करते हुए युवकों को वहां से जाने के लिए कहा. इस पर तीनों भड़क गये और गाली-गलौज करते हुए गार्ड के साथ मारपीट करने लगे.

कार में जबरन बैठाने का प्रयास

आरोप है कि तीनों युवकों ने गार्ड मनोज सिंह को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया. स्थिति बिगड़ती देख गार्ड ने अपने मैनपैक वायरलेस सेट से IGIMS कंट्रोल रूम और टीओपी पुलिस को सूचना दी.

वायरलेस से अलर्ट मिलते ही पुलिस ने की नाकेबंदी

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गये. आरोपितों की कार का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया गया. इसके बाद मुख्य गेट के पास घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया गया. पुलिस ने आरोपितों की कार को जब्त कर लिया है. तीनों से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन