UP Chunav 2022 में बाहुबलियों को भी टिकट देगी AIMIM, असदुद्दीन ओवैसी ने पटना में किया ये ऐलान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Sep 2021 3:14 PM
Asaduddin Owaisi AIMIM: यूपी चुनाव में बाहुबलियों को टिकट देने के सवाल पर ओवैसी ने कहा जेडीयू और बीजेपी से पूछिए. प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने क्यों टिकट दिया? वो दूध की धुली थी क्या?
एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज पटना पहुंचकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया. इस दौरान ओवैसी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बाहुबली कहे जाने वाले नेता को भी टिकट देगी. ओवैसी ने कहा कि यूपी में अल्पसंख्यक समुदाय को उनका हक दिलाने के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी में हम अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से बात कर रहे हैं. जल्द ही उनके चुनाव लड़ने पर फैसला कर लिया जाएगा. बाहुबलियों को टिकट देने के सवाल पर ओवैसी ने कहा जेडीयू और बीजेपी से पूछिए. प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने क्यों टिकट दिया? वो दूध की धुली थी क्या?
बिहार में उपचुनाव लड़ने पर फैसला नहीं- सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार में आगामी उपचुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों हम सीमांचल में पार्टी का विस्तार करेंगे. इसको लेकर नेताओं से चर्चा किया गया है. वहीं उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी अब्बाजान के बयान को लेकर निशाना साधा.
तालिबान पर मोदी सरकार को घेरा– ओवैसी ने इस दौरान तालिबान के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा. एआईएमआईएम सांसद ने कहा कि सरकार में दम है, तो टेररिस्ट घोषित करे और यूएनएससी में मामला को उठाए. वहीं उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने तो उनके नेता को आतंकवादी कहा. अब भारत सरकार भी उसे यूएपीए एक्ट में डाले.
Also Read: ‘अब्बाजान’ बोलकर फंस गये योगी आदित्यनाथ! बिहार में परिवाद दायर, 21 सितंबर को सुनवाई
Posted By : Avinish Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










