कैंपस : लेटरल एंट्री के तहत इंजीनियरिंग, बी फार्मा और स्नातक पारा मेडिकल में एडमिशन के लिए 30 मई तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार कर दिया है. बीसीइसीइ (लेटरल एंट्री) के तहत इंजीनियरिंग, स्नातक पारा मेडिकल व स्नातक फार्मेसी में एडमिशन के लिए अब स्टूडेंट्स 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई को समाप्त हो गयी थी. छात्रहित में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 30 मई कर दी गयी है. त्रिवर्षीय अभियंत्रण डिप्लोमा, द्विवर्षीय पारा मेडिकल व द्विवर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के सफल स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग, स्नातक पारा मेडिकल व स्नातक फार्मेसी डिग्री पाठ्यक्रम के सेकेंड इयर में एडमिशन ले सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 30 मई तक कर सकते हैं. आवेदन शुल्क का भुगतान एक जून तक करने का मौका दिया गया है. आवेदन फॉर्म में सुधार दो से तीन जून तक कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 28 जून को जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की जायेगी. आवेदन शुल्क सभी वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए 2200 रुपये है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन