आज निर्विरोध विप के सभापति चुन लिये जायेंगे अवधेश नारायण सिंह
विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह मंगलवार को निर्विरोध सभापति चुन लिये जायेंगे.
संवाददाता,पटना विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह मंगलवार को निर्विरोध सभापति चुन लिये जायेंगे. सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. सभापति पद के लिए मंगलवार को चालू सत्र के दौरान चुनाव कराया जायेगा. सोमवार को एक ही नामांकन होने की स्थिति में श्री सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है. सदन में उनके निर्विरोध सभापति चुन लिये जाने की घोषणा की जायेगी. श्री सिंह के समर्थन में 23 सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल हुआ. विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी की ओर से भी श्री सिंह के समर्थन में नामांकन का पर्चा दाखिल किया. उपसभापति पद के लिए जदयू के रामबचन राय आज करेंगे नामांकन : विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए मंगलवार को दिन के सवा 10 बजे जदयू के वरिष्ठ सदस्य डाॅ रामबचन राय अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजस कुमार चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे. 24 जुलाई को चुनाव कराया जायेगा और एक ही नामांकन की स्थिति में उनके निर्विरोध निर्वाचन होने की घोषणा सदन में की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए