31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से अचल संपत्ति का ब्यौरा दें सभी आइपीएस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jan 2025 1:11 AM

विज्ञापन

बिहार कैडर के सभी 200 से अधिक आइपीएस अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से आनलाइन समर्पित करना होगा.

विज्ञापन

– गृह विभाग ने डीजीपी को पुन: लिखा पत्र संवाददाता, पटना. बिहार कैडर के सभी 200 से अधिक आइपीएस अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से आनलाइन समर्पित करना होगा. इसको लेकर गृह विभाग ने पुन: डीजीपी को पत्र लिखा है. विभाग ने बताया है कि 22 जनवरी तक बिहार कैडर के 123 आइपीएस अधिकारियों ने ही वार्षिक अचल संपत्ति का ब्योरा आनलाइन समर्पित किया है. अखिल भारतीय सेवाएं नियमावली के अंतर्गत सभी आइपीएस अधिकारियों को पहली जनवरी को उपलब्ध संपत्ति के आधार पर स्पैरो सिस्टम पर विवरणी देनी है. केंद्र सरकार से अनिवार्यता निगरानी स्वच्छता दिये जाने के लिए यह आवश्यक शर्त है. अचल संपत्ति का ब्योरा दिए जाने तक आइपीएस अधिकारियों की मूल्यांकन रिपोर्ट भी विभाग के स्तर पर लंबित रहेगी. ऐसे में डीजीपी से आग्रह किया गया है कि वे शेष आइपीएस अधिकारियों को संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दें. मालूम हो कि बिहार कैडर में करीब 221 आइपीएस अधिकारी हैं. इसके पूर्व 26 दिसंबर को भी विभाग ने पत्र लिखकर आइपीएस अधिकारियों से ससमय संपत्ति विवरणी जमा करने का निर्देश दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन