ePaper

मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 8 शहरों में मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा, स्पिरिट एयर ने जारी किया रूट चार्ट

Updated at : 05 Aug 2025 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 8 शहरों में मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा, स्पिरिट एयर ने जारी किया रूट चार्ट

Airport in Bihar: ‘उड़ान’ योजना का मकसद है कि आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर सकें और दूर-दराज के इलाकों को देश के बड़े शहरों से जोड़ा जा सके. इसी पहल के तहत स्पिरिट एयर अब बिहार के कई इलाकों में अपनी फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है.

विज्ञापन

Airport in Bihar: पटना. अगले एक साल के अंदर बिहार के एविएशन सेक्टर में बड़ी क्रांति होने जा रही है. अगले साल मार्च तक बिहार के करीब एक दर्जन एयरपोटों में हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. पूर्णिया एयरपोर्ट से जहां इसी साल हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, वहीं अगले साल मार्च तक बिहार के 8 छोटे शहरों से विमानों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. स्पिरिट एयर ने भारत सरकार की ‘उड़ान’ योजना और बिहार सरकार के सहयोग से राज्य के कई छोटे शहरों से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक मार्च 2026 तक फ्लाइट की सेवा शुरू हो जाएंगी. फिलहाल एयरपोर्ट पर तेजी से काम चल रहा है.

पहले चरण में इन शहरों से शुरू होगी उड़ान

विमानन कंपनी स्पिरिट एयर पहले चरण में बिहार के आठ शहरों से हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी, जिनमें बीरपुर, सहरसा, मुंगेर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, वाल्मीकिनगर और बिहटा शामिल हैं. इन शहरों को दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा जमशेदपुर और बोकारो के लिए भी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी. अगले चारण में स्पिरिट एयर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की शुरुआत भी करेगी. इसके तहत बिहार से नेपाल के कई शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी. इसमें मुजफ्फरपुर से काठमांडू और जनकपुर, बीरपुर से राजविराज और विराटनगर, वाल्मीकिनगर से काठमांडू और भैरहवा, और बिहटा से काठमांडू के लिए उड़ानें शामिल होंगी.

दो खास विमान भरेंगी उड़ान

बिहार में उड़ान योजना के तहत शुरू होने वाली हवाई सेवाओं के लिए स्पिरिट एयर के पास दो खास तरह के विमान है. पहला विमान Islander BN2T-48 है जो विमान छोटे रनवे से भी उड़ान भर सकता है. इसका इस्तेमाल यात्रियों को ले जाने, सामान (कार्गो) ढोने और मेडिकल इमरजेंसी के लिए किया जा सकता है. दूसरा विमान King Air 250 हैं जो एक हाई परफॉर्मेंस विमान है, जो तेज उड़ान भरता है. इसमें प्रेशराइज्ड केबिन होता है और यह कई तरह की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. स्पिरिट एयर का कहना है कि यह योजना सिर्फ यात्रा की सुविधा नहीं है, बल्कि इससे बिहार के ग्रामीण इलाकों को आर्थिक रूप से ताकत मिलेगी, स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे और लोगों को रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे.

Also Read: बिहार की राजनीति में कमजोर होता बाहुबल, विरासत बचाने की जद्दोजहद में कई नेता

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन