ePaper

Patna News : दिल्ली से भी जहरीली हुई पटना के समनपुरा व तारामंडल इलाके की हवा

Updated at : 28 Nov 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News : दिल्ली से भी जहरीली हुई पटना के समनपुरा व तारामंडल इलाके की हवा

default

पटना के तारामंडल और समनपुरा इलाके की हवा बुधवार को दिल्ली से भी प्रदूषित रही़ इसके कारण शहर में सुबह से ही धुंध छायी रही़

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : पटना के दो इलाकों तारामंडल और समनपुरा की हवा बुधवार को काफी जहरीली दर्ज की गयी. इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता का स्तर दिल्ली से भी खराब दर्ज किया गया. बुधवार को तारामंडल के आसपास का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 399 और समनपुरा इलाके का एक्यूआइ 316 दर्ज किया गया. वहीं, दिल्ली में बुधवार को एक्यूआइ 303 दर्ज किया गया. इसके अलावा तारामंडल के आसपास के इलाके में पीएम -2.5 500 व कार्बन मोनोऑक्साइ 36 और समनपुरा इलाके में पीएम-2.5 384, पीएम-10 467 और कार्बन 162 दर्ज किया गया. हालांकि, शहर के अन्य इलाकों में प्रदूषण का स्तर कम रहा. दानापुर इलाके में एक्यूआइ 174, पटना सिटी में 252, मुरादपुर में 106 और राजबंशी नगर इलाके में एक्यूआइ 160 दर्ज किया गया.

आसमान में धूलकण, सुबह से छायी रही धुंध

बुधवार को शहर में सुबह से ही आसमान में प्रदूषण की वजह से धुंध छायी रही. दोपहर में करीब ढाई घंटे तक आसमान साफ रहा, लेकिन शाम से आसमान में धूलकण की काफी अधिक मात्रा में दिखी. शहर की हवा प्रदूषित होने की वजह से स्कूली बच्चों और सांस संबंधी रोगों से ग्रसित मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बेली रोड इलाके में रहने वाले रणविजय ने बताया कि हवा में धूलकण की मात्रा अधिक होने से बच्चों और बुजुर्गों को खुले में सांस लेने भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नमी की वजह से बढ़ रहा प्रदूषण

शहर की हवा में पिछले कुछ दिनों से नमी की मात्रा बढ़ जाने की वजह से धूलकण हवा में इकट्ठे हो जा रहे हैं. हवा की गति धीमी होने की वजह से आसमान में धुंध दिख रही है. वर्तमान में शहर की हवा में 75-80 प्रतिशत तक नमी होने के कारण धूल के कण और नमी ऊपरी वातावरण में एक कोहरा बना रहे हैं, जिसकी वजह से हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन