पटना में भीषण आग से 1 करोड़ की संपत्ति जलकर राख! 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू, दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Apr 2025 10:32 AM
पटना में लगी आग
Patna News: पटना के पीरमुहानी इलाके में रविवार देर रात एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां और 150 से ज्यादा कर्मियों को लगाना पड़ा. आग पर काबू पाने की कोशिश पिछले सात घंटे से जारी है.
Patna News: पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित पीरमुहानी में रविवार देर रात एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई. आग की सूचना करीब रात 1:30 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग हरकत में आया. घटना की पुष्टि अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजित कुमार ने की है.
आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची. लगभग 150 से ज्यादा अग्निशमन कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. अब तक करीब 5 लाख लीटर से अधिक पानी का उपयोग किया जा चुका है. आग पर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. करीब 1 करोड़ की लकड़ी जलकर राख हो गई है. 10 घर चपेट में आए थे.
कई थानों की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
अग्निशमन विभाग को पटना के कंकड़बाग, लोदीपुर, पटना सिटी, सचिवालय समेत कई क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं. आग के विकराल रूप को देखते हुए कर्मी पूरी रात मौके पर डटे रहे और बिना रुके आग बुझाने का प्रयास करते रहे.
घनी आबादी वाला इलाका होने की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. आरा मशीन के आसपास रिहायशी मकान और बाजार हैं, जिससे आग के फैलने की आशंका बनी हुई है. कई लोगों ने एहतियातन अपने घर खाली कर दिए हैं.
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि यह वही आरा मशीन है, जहां कुछ साल पहले भीषण आग लगी थी और एक कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन जारी है. मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है.
Also Read: बिहार में फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, 17 साल बाद बड़ा घोटाला हुआ उजागर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










