मनेर में कागज का बंडल थमा 11 हजार रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया मनेर ब्रांच से पैसे निकालकर जा रहे एक युवक से ठगों ने कागज का बंडल थमा कर 11 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनेर

सोमवार की शाम बैंक ऑफ इंडिया मनेर ब्रांच से पैसे निकालकर जा रहे एक युवक से ठगों ने कागज का बंडल थमा कर 11 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गये. पीड़ित युवक पत्नी के साथ मनेर थाना में पहुंच लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि नगर परिषद के महिनावां गांव निवासी महेन्द्र ठाकुर के पुत्र मंटू कुमार बैंक ऑफ इंडिया मनेर ब्रांच स्थित अपने खाते से 11 हजार रुपये की निकासी करने गया था. पैसा निकालने के बाद बैंक से बाहर आया तो अपने आपको निरक्षर बताते हुए दो ठगों ने अपनी बड़ी रकम जमा करने का झांसा देते हुए उसे रुमाल बंधा कागज का बंडल थमा कर उसके 11 हजार रुपए ले वहां से फरार हो गये. इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन