22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अगले 24 घंटे कुछ ऐसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

पटना : बिहार में आने वाले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेंगे. मौसम विभाग नेआज पटना एवं गया में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और गरज के साथ छींटे पडने अथवा धूल भरी आंधी आने की संभावना जतायी है. इसके साथ ही पूर्णिया एवं भागलपुर में आंशिक तौर पर बादल छाये […]

पटना : बिहार में आने वाले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेंगे. मौसम विभाग नेआज पटना एवं गया में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और गरज के साथ छींटे पडने अथवा धूल भरी आंधी आने की संभावना जतायी है. इसके साथ ही पूर्णिया एवं भागलपुर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने के और वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने अथवा धूल भरी आंधी आने की संभावना जतायी है.

वहीं दूसरी ओर, बिहार मेंसोमवारको भी मौसम गर्म रहा और गया में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया जिला में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. भागलपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पूर्णिया जिले में अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यह भी पढ़ें-
आज धूल भरी आंधी के साथ कुछ ऐसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें