Advertisement
केंद्र सरकार सभी मोरचे पर हुई फेल, भाजपा दे जवाब
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा से सात सवाल पूछा है. उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, दंगे को दूर करने के नाम पर केंद्र की सत्ता हथियाने वाली भाजपा सभी मोरचे पर फेल हो गयी है. भाजपा नेता सुशील मोदी सिर्फ सवाल पूछते हैं, लेकिन उनसे पूछे जाने वाले […]
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा से सात सवाल पूछा है. उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, दंगे को दूर करने के नाम पर केंद्र की सत्ता हथियाने वाली भाजपा सभी मोरचे पर फेल हो गयी है. भाजपा नेता सुशील मोदी सिर्फ सवाल पूछते हैं, लेकिन उनसे पूछे जाने वाले सवालों का जवाब वो नहीं देते हैं?
भाजपा बताये कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को कहा गया था, क्या अब तक विशेष राज्य का दर्जा दिया गया? बिहार के युवाओं से नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, आज तक एक भी बिहारी युवा को रोजगार नहीं मिला, ऐसा क्यों? काले धन का क्या हुआ? नरेंद्र मोदी ये कहते थे कि 100 दिन में पूरा काला धन लायेंगे और उसे हर भारतीय के खाते में 15 लाख डलवायेंगे. तीन साल हो गया, कहां गया वो वादा, कहां गयी वो कसमें?
उन्होंने भाजपा से पूछा है कि क्या ये सच नहीं है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय योजनाओं में बिहार के साथ कटौती की है? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के केस के खिलाफ सीबीआइ ने अपील क्यों नहीं की? येदियुरप्पा जैसे लोगों की पहचान किस रूप में होती है? केंद्र सरकार ने इन पर क्या कार्रवाई की है? भाजपा को बताना चाहिए कि जिनकी बदौलत देश में सरकार बनायी है उन 282 सांसदों में 98 पर गंभीर अापराधिक मामले नहीं हैं?
उन सांसदों पर हत्या, दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप हैं. 20 केंद्रीय मंत्रियों पर अपराध के गंभीर आरोप हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement