Advertisement
पिंजड़े से मकाउ कैसे उड़ा, हो रही पड़ताल
पटना : संजय गांधी जैविक उद्यान से मकाउ कैसे उड़ा, अब इसकी जांच जू के पदाधिकारी करा रहे हैं. हालांकि मकाउ कब उड़ा और कैसे उड़ा इसकी जानकारी जू प्रशासन को तब तक नहीं हुई, जब तक जू परिसर में मकाउ उड़ता रहा. मकाउ के परिसर से उड़ते ही जू प्रशासन की नींद खुली और […]
पटना : संजय गांधी जैविक उद्यान से मकाउ कैसे उड़ा, अब इसकी जांच जू के पदाधिकारी करा रहे हैं. हालांकि मकाउ कब उड़ा और कैसे उड़ा इसकी जानकारी जू प्रशासन को तब तक नहीं हुई, जब तक जू परिसर में मकाउ उड़ता रहा. मकाउ के परिसर से उड़ते ही जू प्रशासन की नींद खुली और उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगे.
उन्होंने एक मकाउ को पकड़ने में तो सफलता हासिल कर ली, पर दूसरा मकाउ कहां उड़ा इसकी भनक उन्हें दूसरे दिन यानी मंगलवार को मिली, जिसे अगले दिन मीठापुर के पेड़ से फंदा लगा कर पकड़ा गया.
नेपाल के बॉर्डर से पकड़ा गया था मकाउ को : संजय गांधी जैविक उद्यानके अनुसार बीते वर्ष आस्ट्रेलियन मकाउ के नेपाल सीमा पर पकड़े जाने के बाद फाॅरेस्ट डिविजन की ओर से पांच मकाउ को उद्यान में हैंड ओवर किया गया था. इसके बाद इन्हें केज नंबर 27 में रखा गया था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement