21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टिकट चेकिंग में रेलवे को हुई रिकार्ड राजस्व की प्राप्ति

पटना : रेल यात्रियों की संख्या पिछले पांच वर्षों से लगातार कम हो रही थी, लेकिन रेलवे बोर्ड के प्रयास से वर्ष 2016-17 में यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है. वर्ष 2016-17 में यात्रियों की कुल संख्या 822.1 करोड़ रही, जो वर्ष 2015-16 की तुलना में सात करोड़ अधिक है. इसमें पूर्व […]

पटना : रेल यात्रियों की संख्या पिछले पांच वर्षों से लगातार कम हो रही थी, लेकिन रेलवे बोर्ड के प्रयास से वर्ष 2016-17 में यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है. वर्ष 2016-17 में यात्रियों की कुल संख्या 822.1 करोड़ रही, जो वर्ष 2015-16 की तुलना में सात करोड़ अधिक है. इसमें पूर्व मध्य रेल में यात्रियों की कुल संख्या 26.32 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 लाख अधिक है. रेलवे को आरक्षित व अनारक्षित टिकट बिक्री से वर्ष 2016-17 में 47,400 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2000 करोड़ अधिक है.
इसमें पूर्व मध्य रेल में वर्ष 2016-17 में 2604.28 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष से 7.18 प्रतिशत अधिक है. वर्ष 2016-17 में बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक रही. टिकट चेकिंग से वर्ष 2016-17 में 950 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुए, जो अब तक का रिकाॅर्ड है. इसके साथ ही रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर वर्ष 2016-17 में हमसफर व अंत्योदय ट्रेनों के साथ-साथ 87 नयी ट्रेनों की सेवा शुरू की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें