19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बाढ़ में निकाली गयी शोभायात्रा, शामिल हुए भक्त

बाढ़ : रामनवमी को लेकर बाढ़ में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान जय श्रीराम के नारों से नगर की गलियां गूंज उठीं. शोभायात्रा एएनएस कॉलेज के पास हाइवे पर से होते हुए ढेलवा गोसांईं, वाजिदपुर, स्टेशन रोड, कोर्ट एरिया व बाढ़ सदर बाजार तक गयी. […]

बाढ़ : रामनवमी को लेकर बाढ़ में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान जय श्रीराम के नारों से नगर की गलियां गूंज उठीं.
शोभायात्रा एएनएस कॉलेज के पास हाइवे पर से होते हुए ढेलवा गोसांईं, वाजिदपुर, स्टेशन रोड, कोर्ट एरिया व बाढ़ सदर बाजार तक गयी. जुलूस में रथ पर रामदरबार की झांकी थी. वाजिदुपर रोड में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को मुसलिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने ठंडा पानी और शरबत पिलाया और रथ पर पुष्पों की बारिश की. बाढ़ सदर बजार मेें भी लोगों ने शोभायात्रा में छत से गुलाब जल एवं पुष्प वर्षा की. वहीं, अखिल भारतीय नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रामनवमी पर शोभायात्रा नगर में निकाली. पंडारक प्रखंड के भुआपुर, करमौर, बेलछी प्रखंड के फतेहपुर जगजानपुर, कोरारी तथा बेलछी में भगवान श्रीराम की पूजा- अर्चना की गयी.
बिहटा में उत्सवी माहौल
बिहटा : बिहटा के रामजानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गयी, जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए राघोपुर तीन मोहनी होते हुए बिहटा चौरारा पहुंची. शोभायात्रा में श्रीराम- जानकी की जीवंत झांकी भी निकाली गयी. शोभायात्रा पर लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे. मोकामा. मोकामा भी रामनवमी धूमधाम से मनायी गयी. लोगों ने मंदिरों में भगवान श्रीराम और जानकी की पूजा-अर्चना की .
ब्रह्मपुर में शोभायात्रा
निकाली गयी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें