Advertisement
सम्राट अशोक थे राष्ट्रवादी राजा : सूरजनंदन
पटना : राष्ट्रीय कुशवाहा परिषद 8 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूर्वक मनायेगी. विद्यापति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय व नंदकिशोर यादव भाग […]
पटना : राष्ट्रीय कुशवाहा परिषद 8 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूर्वक मनायेगी. विद्यापति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय व नंदकिशोर यादव भाग लेंगे. कुशवाहा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान पार्षद सूरजनंदन मेहता ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि सम्राट अशोक राष्ट्रवादी राजा थे. नेपाल सहित देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि जयंती समारोह में भाग लेंगे. भारत सरकार ने सम्राट अशोक पर डाक टिकट जारी किया है.
बिहार सरकार ने भी उनकी जयंती पर अवकाश की घोषणा की है. इस मौके पर श्रीधर मंडल, रूप नारायण मेहता, रत्नेश कुशवाहा, मधु सिंह कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा, हेमलता वर्मा, रविशंकर, प्रहलाद वर्मा और रामदयाल कुशवाहा मौजूद थे.
सम्राट अशोक जयंती समारोह आज
रालोसपा (उपेंद्र गुट) की ओर से सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्राट अशोक जयंती समारोह आयोजित किया गया है. समारोह का उद्घाटन इंटरनेशनल बुद्धिष्ट कंफेडरेशन सोसाइटी के महासचिव धर्मगुरु लामा लोबजंग करेंगे. मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे. रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने बताया कि समारोह की तैयारी को लेकर पूरे राज्य का दौरा किया गया है.
जदयू कार्यालय में मनेगी जयंती
सम्राट अशोक की जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर चार अप्रैल को जदयू के प्रदेश कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इसमें सम्राट अशोक की जीवनी पर परिचर्चा की जायेगी. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, राज्य सरकार के मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, विधायक सत्यदेव कुशवाहा, विधान पार्षद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, संजय सिंह, नीरज कुमार, राजकिशोर कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, नंदकिशोर कुशवाहा सहित अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. संचालन वीरेंद्र कुमार सिंह करेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement