21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कल से ज्यादा होगी ठिठुरन, धुंध छंटेगी

पटना : शनिवार से ठंड फिर से बढ़ जायेगी. शाम के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से रात में ठंड बढ़ेगी. इधर, राजधानी में गुरुवार की सुबह में कोहरे का असर कम रहा. सुबह छह बजे सुबह के बाद ही आसमान साफ हो […]

पटना : शनिवार से ठंड फिर से बढ़ जायेगी. शाम के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से रात में ठंड बढ़ेगी. इधर, राजधानी में गुरुवार की सुबह में कोहरे का असर कम रहा. सुबह छह बजे सुबह के बाद ही आसमान साफ हो गया. बुधवार की रात में पटना का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर 18.0 डिग्री, सुपौल 15.9 डिग्री, छपरा 17.1 डिग्री, गया 14.7 डिग्री, भागलपुर 17.1 डिग्री रहा.
रात व दिन दोनों गरम : मौसम के बदलाव ने रात व दिन दोनों को गरम कर दिया. बुधवार की रात जहां पटना का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा. वहीं, गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रहा. सुबह से ही सूर्य की रोशनी सीधी जमीन तक पहुंचने लगी.
कोहरे का असर कम होगा. लेकिन, न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. गुरुवार को आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई.
अर्पिता रस्तोगी, डिप्टी डायरेक्टर, मौसम विज्ञान केंद्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें