28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मेले में मिलेगी महिलाओं को योजनाओं की जानकारी

पटना : कई बार ऐसा होता है कि जानकारी के आभाव में हम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. महिलाओं के साथ ऐसा अक्सर होता है, क्योंकि अमूमन वे घर से कम ही बाहर निकलती हैं. वैसी महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर गांधी मैदान का दशहरा मेला है. यहां आपको महिलाओं से संबंधित […]

पटना : कई बार ऐसा होता है कि जानकारी के आभाव में हम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. महिलाओं के साथ ऐसा अक्सर होता है, क्योंकि अमूमन वे घर से कम ही बाहर निकलती हैं. वैसी महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर गांधी मैदान का दशहरा मेला है. यहां आपको महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी मिल जायेगी. महिला विकास निगम की ओर से एक अक्तूबर से मेले में महिलाओं को न केवल योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, बल्कि महिलाओं को हिंसा से निजात पाने के लिए जारी सुविधाओं के बारे में भी बताया जायेगा.
10 दिवसीय मेले में 50 से ज्यादा स्टॉल : महिला विकास निगम की ओर से रजत जयंती के अवसर पर गांधी मैदान में 10 दिवसीय मेले का अायोजन किया जा रहा है. इसके लिए निगम की ओर से 50 से अधिक स्टॉल लगाये जा रहे हैं. इनमें महिलाओं से संबंधित योजना, महिला हेल्पलाइन, अल्पावास और टॉल फ्री नंबर 181 आदि के बारे में जागरूक किया जायेगा.
इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हैंडमेड वस्तुओं की बिक्री सह प्रदर्शन भी लगायी जायेगी. महिला विकास निगम के परियोजना निदेशक रुपेश कुमार ने बताया कि मेले में महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा वे स्वरोजगार से कैसे जुड़ सकती है और बैंकाें से जुड़े अपने कार्य को कैसे कर सकती हैं, इसकी जानकारी दी जायेगी.
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होंगी आकर्षण का केंद्र : मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आकर्षण का केंद्र होंगी. उनके द्वारा निर्मित लाह की चूड़ियां और पुआल आर्ट आदि उत्पादों के जरिये महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जायेगा. साथ ही ग्राम वार्ता कार्यक्रम और शराबबंदी आदि मुद्दों पर पोस्टर प्रदर्शनी भी मेले का मुख्य आकर्षण होंगे. खास बात यह भी है कि महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में होनेवाले बदलाव को लेकर अपना अनुभव लोगों को बतायेंगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें