22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पादरी की हवेली में पल्ली दिवस पर मिस्सा पूजा

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया आयोजित पटना सिटी : पादरी की हवेली स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को पल्ली दिवस का आयोजन हुआ. भक्तिमय वातावरण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा पूजा से हुई. मिस्सा पूजा का अनुष्ठान मुख्य अनुष्ठानदाता फादर मनीष ओस्टा के साथ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर संतोष डिसूजा, सहायक पल्ली पुरोहित […]

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया आयोजित
पटना सिटी : पादरी की हवेली स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को पल्ली दिवस का आयोजन हुआ. भक्तिमय वातावरण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा पूजा से हुई. मिस्सा पूजा का अनुष्ठान मुख्य अनुष्ठानदाता फादर मनीष ओस्टा के साथ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर संतोष डिसूजा, सहायक पल्ली पुरोहित फादर केबिन व फादर सुनील ने किया. इसके बाद आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संत जेवियर हाइस्कूल के उपप्राचार्य फादर मनीष ओस्टा के साथ फादर संतोष, पल्ली परिषद के महासचिव डॉ विक्टर अल्फोंस, सदस्य माइकल थॉमस, अल्बर्ट माइकल, सुरेंद्र फ्रांसिस व फ्रांसिस कंडुलना ने संयुक्त तौर पर दीप जला कर किया. कार्यक्रम में वार्षिक प्रतिवेदन महासचिव डॉ विक्टर अल्फोंस ने रखा.
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पल्ली की गायक मंडली ने स्वागत गान, समूह नृत्य में सुमि, हर्षा, अंशुम व पूजा ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध किया. अनमोल साइमन व एलन अमन पॉल ने गायकी से लोगों को मुग्ध किया.यूथ संघ की ओर से लघु नाटक का भी मंचन किया गया.
छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा: पटना सिटी. कुम्हरार स्थित अंतरज्योति विद्यालय में विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. इसमें गोलू व कुणाल ने काव्य पाठ, सौरव ने देशभक्ति गीत व शिवांगी ने नृत्य की प्रस्तुति की. इससे पहले जीवन अराध्य संस्था की ओर से दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी़ मौके पर सचिव श्यामली, सह संयोजक शशि पटेल आदि मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें