Advertisement
मजदूर नेता राव का निधन, सीएम ने जताया शोक
पटना : प्रभावशाली मजदूर नेता शरद राव का गुरुवार की दोपहर मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात समाजवादी और मजदूर नेता थे. मुंबई के अनेक प्रभावशाली श्रमिक संघों का नेतृत्व कर […]
पटना : प्रभावशाली मजदूर नेता शरद राव का गुरुवार की दोपहर मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात समाजवादी और मजदूर नेता थे.
मुंबई के अनेक प्रभावशाली श्रमिक संघों का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने वृहद मुंबई इलेट्रिक सप्लाइ व ट्रांसपोर्ट यूनियन, मुंबई ऑटो रिक्शा संघ, मुंबई म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन को भी अपना नेतृत्व प्रदान किया. राव के परिवार में पत्नी शांता पुत्र शशांक और पुत्री शिल्पी हैं. छात्र जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रत्युष नंदन ने भी मजदूर नेता शरद राव के निधन पर शोक प्रकट किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement