23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो को बैंककर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे

पटना : देश के लगभग बैंककर्मी दो सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे. यह हड़ताल केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और मजदूर विरोधी श्रम सुधार के खिलाफ की जा रही है. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मी शामिल होंगे. इसकी जानकारी बैंक कर्मचारी नेता संजय तिवारी ने बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित […]

पटना : देश के लगभग बैंककर्मी दो सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे. यह हड़ताल केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और मजदूर विरोधी श्रम सुधार के खिलाफ की जा रही है. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मी शामिल होंगे. इसकी जानकारी बैंक कर्मचारी नेता संजय तिवारी ने बुधवार को दी.
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित हड़ताल में बिहार के लगभग 38 हजार बैंककर्मी शामिल होंगे. उन्होंने बताया हड़ताल में एआइबीइए, एआबीओसी, बीइएफआइ, आइएनबीओसी आदि संगठन शामिल हैं. साथ ही नाबार्ड अौर रिजर्व बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. श्री तिवारी ने बताया कि राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का फैसला केंद्रीय मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय मजदूर संघ सम्मेलन में लिया गया है.
तीन माह के अंदर देश में तीसरी बार इससे पूर्व 29 जुलाई को बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें