27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रामविलास पासवान ने दी ग्रामोदय से भारत उदय की जानकारी, गांवों के विकास से देश का विकास

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि गांवों के विकास से ही देश का पूरा विकास संभव है. गांवों के विकास में ग्रामोदय से भारत उदय नामक अभियान बड़ी भूमिका निभायेगा. पासवान रविवार को अभियान के समापन पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीघा विधान सभा क्षेत्र के लिए आयोजित […]

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि गांवों के विकास से ही देश का पूरा विकास संभव है. गांवों के विकास में ग्रामोदय से भारत उदय नामक अभियान बड़ी भूमिका निभायेगा. पासवान रविवार को अभियान के समापन पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीघा विधान सभा क्षेत्र के लिए आयोजित प्रधानमंत्री के ‘ग्रामोदय से होगा भारत उदय’ कार्यक्रम के टीवी से सीधा प्रसारण के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
पासवान से विस्तार से अभियान की जानकारी दी और कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेश और सोच के लेकर गांवों में जाएं और अभियान को गति दें. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दोनों अवसरवादी नेता हैं.

प्रदेश भाजपा के महामंत्री और डाॅ सूरज नंदन कुशवाहा ने कहा कि गांव, गरीब और किसान के हित की बात पहली बार दिल्ली से बाहर निकल कर की गयी है. उन्होंने प्रधानमंत्री के इस संबोधन के प्रसारण पर राज्य के गांव–देहात में रोक के लिए कड़ी निंदा की और कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता से बुरी तरह घबरा गये हैं. प्रदेश भाजपा के महामंत्री व दीघा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने कहा कि पंचायत चुनाव की आड़ में इस कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा कर मुख्यमंत्री ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता विधान पार्षद डाॅ संजय मयूख ने मंच संचालन किया और कार्यक्रम पर प्रकाश डाला . कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा भाजपा के सह संगठन मंत्री शिव नारायण जी, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा प्रसाद, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, लोजपा विधायक राजू तिवारी एवं राज कुमार साह, प्रवक्ता अशरफ अंसारी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम सिन्हा, प्रदेश लोजपा के महासचिव उपेंद्र यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ शाहनवाज अहमद कैफी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय, प्रदेश मंत्री श्रीमती हेमलता वर्मा, युवा मोर्चा के संजय गुप्ता, संजय राय आदि उपस्थित थे .

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डा संजय मयूख ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय आमी में , पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद बख्तियारपुर, गिरिराज सिंह नवादा , धर्मेंद्र प्रधान , राधा मोहन सिंह मोतिहारी में, रामकृपाल यादव पटना ग्रामीण, नंदकिशोर यादव पटना साहिब , डा0 प्रेम कुमार गया में , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी बेतिया में भाग लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें