पटना: दानापुर में 120 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) का 77वां स्थापना दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

बिहार रेजीमेंट केंद्र में आयोजित हुआ समारोह

बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर में 120 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर बटालियन के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई.

विज्ञापन

Patna News : बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर में 120 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) का 77वां स्थापना दिवस शनिवार को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बटालियन के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया और देश की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

120 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) की स्थापना 22 अगस्त 1949 को कर्नल जेआर शाह की कमान में कटक में हुई थी. स्थापना के बाद से बटालियन ने युद्ध और शांति, दोनों परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. बटालियन को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की ओर से प्रशंसा पत्र तथा ओडिशा सरकार की ओर से कोणार्क चक्र समेत कई सम्मान मिल चुके हैं.

दुश्मनों के खिलाफ अदम्य साहस का प्रदर्शन

बटालियन के वीर बिहारी सैनिकों ने विभिन्न मौकों पर अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया है. देश की सेवा और सैन्य दायित्वों के निर्वहन में बटालियन ने लगातार अपनी प्रतिष्ठा को ऊंचा रखा है.

वीर स्मृति स्थल पर शहीदों को नमन

स्थापना दिवस के अवसर पर रेजीमेंट के वीर स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. रेजीमेंट के समादेष्टा ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा ने कर्नल ऑफ बिहार रेजीमेंट की ओर से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया.

इस दौरान रेजीमेंट के एस मेजर जयवीर यादव, सूबेदार मेजर (मानद लेफ्टिनेंट) प्रकाश चंद्र अरिसल सहित जेसीओ और जवानों ने भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सेना बैंड की प्रस्तुति ने बांधा देशभक्ति का माहौल

कार्यक्रम के दौरान सेना बैंड ने "वंदे मातरम्" और रेजीमेंटल गीत की प्रस्तुति दी. देशभक्ति से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति से भर दिया. समारोह में मौजूद सैन्य अधिकारियों और जवानों ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास और शहीद सैनिकों के बलिदान को स्मरण किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन