22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कमला आडवाणी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

कमला आडवाणी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक पटना़ भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की धर्मपत्नी कमला आडवाणी के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय सहित भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है. मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि […]

कमला आडवाणी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक पटना़ भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की धर्मपत्नी कमला आडवाणी के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय सहित भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है. मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि आडवाणी की राजनीतिक सफलता में उनकी धर्मपत्नी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. सक्रिय राजनीति से इत्तर रह कर भी वह श्री आडवाणी की सामाजिक, राजनीतिक यात्र की हमेशा सहयात्री बनी रही. मंगल पांडेय ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के विकास में भी उनकी महती भूमिका रही है . उनके निधन पर पार्टी प्रदेश महामंत्री डा. सूरजनंदन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख, लाल बाबू प्रसाद, ब्रजेश सिंह रमण, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक भट्ठ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें