Advertisement
फतुहा में पांचवें दिन 304 ने किया नामांकन
फतुहा : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत चुनाव में सभी 15 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को पांचवें दिन 304 नामांकन हुए .इसकी जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने दी और बताया कि पंचायत समिति के लिए 42 जिनमें 20 महिलाएं व 22 पुरुष, मुखिया के लिए 45 […]
फतुहा : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत चुनाव में सभी 15 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को पांचवें दिन 304 नामांकन हुए .इसकी जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने दी और बताया कि पंचायत समिति के लिए 42 जिनमें 20 महिलाएं व 22 पुरुष, मुखिया के लिए 45 जिनमें दस महिलाएं व 35 पुरुष, सरपंच के लिए 18 उम्मीदवारों में पांच महिलाएं व 13 पुरुष , वार्ड सदस्य के लिए 138 उम्मीदवारों में 69 महिलाएं और 69 पुरुष और पंच के लिए 61 में 35 महिलाएं व 26 पुरुष अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. अब तक यहां कुल 884 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है.
रविवार को नामांकन नहीं होने के कारण सोमवार को नामांकन में और तेजी आने की उम्मीद है. प्रमुख उम्मीदवारों में मौजीपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए मिथिलेश यादव, भगवान सिंह यादव, सत्येंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य के लिए ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, अलावलपुर से मुखिया के लिए उपासना सिंह, रामकेवल सिंह, पंचायत समिति के लिए जितेंद्र सिंह, हरेराम सिंह,
बबली देवी, कुशेशर सिंह, सरपंच के लिए सीता देवी, मोमिंदपुर से मुखिया पद के लिए दिलीप कुमार, मनीष कुमार, प्रदीप सिंह, संतोष कुमार, तेतर मांझी, बिंद पासवान, पंचायत समिति सदस्य के लिए सुमंती कुमारी, पूनम देवी, सरपंच शिवनारायण पासवान, निराकार पासवान, जैतिया पंचायत समिति सदस्य के लिए खुशबू देवी, सरपंच रिंकू देवी, गौरीपुंदह पंचायत से मुखिया के लिए बिशन राम, रामेश्वर राम, धर्मवीर कुमार, दीपसकल पासवान, राजेंद्र पासवान, तुलसी दास, दिनेश पासवान, कृष्णा पासवान, जेठुली से मुखिया पद के लिए धनवा देवी, पंचायत समिति सदस्य के लिए सुधा देवी, लालपरी देवी,
रीता देवी, सरपंच के लिए रूबी देवी, मोमिन्दपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए महेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य शंकर राम, संजीत कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, सहदेव ठाकुर, सरपंच के लिए कृष्ण मुरारी, पार्वती देवी, मधुसूदन कुमार, कोल्हर के लिए मुखिया के लिए प्रतिमा देवी, पंचायत समिति सदस्य के लिए कामेश्वर पासवान, रामइतर सिंह, सरपंच के लिए रीता कुमारी, डुमरी पंचायत से मुखिया उम्मीदवार के रूप में शारदा देवी, माधुरी देवी, करुणा देवी, रेखा देवी, किरण देवी, पंचायत समिति सदस्य के लिए रीता देवी, रामकेश्वर मांझी, रेखा देवी, सरपंच के लिए गुड्डू मिस्त्री, मसाढ़ी पंचायत से शैलेंद्र सिंह, शशिशेखर सिंह, धीरज कुमार, पंचायत समिति सदस्य के लिए बिंदु देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, सरपंच शत्रुघ्न सिंह, सुनील सिंह, राकेश सिंह, उसफा से मुखिया के लिए राजू राम, जयप्रकाश, पंचायत समिति सदस्य के लिए राजेश कुमार, पिंटू राम, दिनेश ठाकुर, सरपंच के लिए कमलेश पांडेय व वाल्मीकि सिंह ने नामांकन दाखिल किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement